भू जल संवर्धन के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किये जाते हैं इन उपायों को करने के लिए स्थान विशेष पर विशेष प्रकार की संरचनाएँ बनाई जाती है जिनकी लागत एवं बनाने की तकनीक अलग अलग होती है कुछ ऐसे उपाय भी होते हैं जिन्हें कृषक आसानी से कर सकते है यहाँ कुछ ऐसे ही उपायों को यहाँ प्रस्तुत किया गया है.
जैविक खेती करने से भूमि की उर्वरता बढ़ने के साथ साथ भूमि की संरचना में भी सुधार होता है जमीन की जलधारण क्षमता बढ़ जाती है जिससे वर्षा का जल जमीन में अधिक समय तक रहता है और उसका जल जमीन के अन्दर अधिक प्रवेश करता है कुछ उपयोगी जैविक खाद बनाने के प्रमुख उपाय यहाँ बताये गए हैं
घर और खेतों के आसपास जो कुए और नलकूप होते हैं उनके माध्यम से भी वर्षा के जल के जमीं के नीचे पहुँचाया जा सकता है इसके लिए किस प्रकार से व्यवस्था बनाई जा सकती है वे उपाय यहाँ दिए गये हैं
कृषक अपने खेतों में उन्नत खेती करने की विधियों को अपनाकर भू जल का संवर्धन कर सकते हैं इन विधियों से उन्हें खेती में अधिक उत्पादन मिलने के साथ साथ भू जल भंडार में भी वृद्धि होगी ऐसे कुछ उपाय यहाँ दिए गये हैं
ग्राम में बहने वाले छोटे छोटे नालों में कुछ संरचनाये बनाकर भी बहने वाले जल को जमीं के नीचे उतारा जा सकता है ऐसे उपाय करने में एकत्रित जल का उपयोग सिंचाई एवं निस्तार में भी हो जाता है, ऐसे कुछ उपाय यहाँ दिए गये हैं
ग्रामों में अन्य विभागों द्वारा किये जा रहे अथवा पूर्व से किये गए कुछ कार्यों में आंशिक सुधार कर भी भूमि जल संरक्षण को बढाया जा सकता है, ऐसे कुछ उपाय यहाँ दिए गये हैं
प्रधान मंत्री मृदा परीक्षण कार्ड योजना में ग्रिड के आधार पर मिट्टी के नमूने लिए जाने है फील्ड में ग्रिड बनाने की प्रक्रिया को एक अभिनव एवं सरल विधि द्वारा कैसे बनाया जा सकता है उसे यहाँ समझाया गया है
ग्रिड साइल टेस्टिंग परिचय ग्रिड बनाने की सचित्र चरणबद्ध प्रक्रिया
सभी की सुविधा के लिए यहाँ पर ए-३ एवं ए-४ साइज के पेपर पर ग्रिड बनाने के लिए टेम्पलेट दी जा रही है जिन्हें डाउनलोड कर सीधे उपयोग किया जा सकता है
पेपर साइज ए-४ @ मैप स्केल १:८००० @ २-५ हैक्टर पेपर साइज ए-४ @ मैप स्केल १:४००० @ २-५ हैक्टर पेपर साइज ए-३ @ मैप स्केल १:४००० @ २-५ हैक्टरपेपर साइज ए-३ @ मैप स्केल १:८००० @ २-५ हैक्टर
प्रत्येक ग्रिड के लिए उसके चारों कोनों के Longitude एवं Latitude भी आवश्यक होते है जिन्हें नक़्शे पर निकलना कठिन होता है उसकी सुविधा के लिए मास्टर शीट्स बने गई है जिन्हें डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकता है
No comments:
Post a Comment